Skip to main content

ऋग्वेद मण्डल 1- सूक्त 7

मण्डल 1- सूक्त 7


61. इन्द्रमिद गाथिनो बर्हदिन्द्रमर्केभिरर्किणः |इन्द्रं वाणीरनूषत || 
सामगान के साधकों ने गाये जाने योग्य बृहत्मास की स्तुतियों से देवराज इंद्र को प्रसन्न किया. इसी तरह यागिकों ने भी मंत्रोचारण के द्वारा इन्द्रदेव की प्रार्थना की है. 

62. इन्द्र इद धर्योः सचा सम्मिश्ल आ वचोयुजा |इन्द्रो वज्रीहिरण्ययः || 
संयुक्त करने की क्षमता वाले, वज्रधारी, स्वर्णमंडित इन्द्रदेव, वचन मात्र के इशारे से जुड़ जाने वाले अश्वों के साथी हैं. 

63. इन्द्रो दीर्घाय चक्षस आ सूर्यं रोहयद दिवि |वि गोभिरद्रिमैरयत || 
इन्द्रदेव ने विश्व को प्रकाशित करने के महान उद्देश्य से सूर्यदेव को उच्चाकाश में स्थापित किया, जिनने अपनी किरणों से पर्वत आदि समस्त विश्व को दर्शनार्थ प्रेरित किया. 

64. इन्द्र वाजेषु नो.अव सहस्रप्रधनेषु च |उग्र उग्राभिरूतिभिः || 
हे वीर इन्द्रदेव ! आप सहस्त्रों प्रकार के धन-लाभ वाले छोटे-बड़े संग्रामों में वीरतापूर्वक हमारी रक्षा करें. 

65. इन्द्रं वयं महाधन इन्द्रमर्भे हवामहे |युजं वर्त्रेषु वज्रिणम || 
हम छोटे बड़े सभी संग्रामों में वृत्रासुर के संहारक, वज्रपाणी इन्द्रदेव को सहातार्थ बुलाते है. 

66. स नो वर्षन्नमुं चरुं सत्रादावन्नपा वर्धि |अस्मभ्यमप्रतिष्कुतः || 
सतत दानशील, सदेव अपराजित हे इन्द्रदेव ! आप हमारे लिए मेघ से जल की वृष्टि करें.

67. तुञ्जे-तुञ्जे य उत्तरे सतोमा इन्द्रस्य वज्रिणः |न विन्धेस्य सुष्टुतिम || 
प्रत्येक दान के समय, वज्रधारी इन्द्रदेव के सदृश्य दान की उपमा अन्यत्र नहीं मिलती. इन्द्रदेव की इससे उत्तम स्तुति करने में हम समर्थ नहीं हैं. 

68. वर्षा यूथेव वंसगः कर्ष्टीरियर्त्योजसा |ईशानो अप्रतिष्कुतः || 
सबके स्वामी, हमारे विरुद्ध कार्य न करने वाले, शक्तिमान इन्द्रदेव अपनी सामर्थ्य के अनुसार, अनुदान बाँटने के लिए मनुष्यों के पास उसी प्रकार जाते हैं, जैसे वृषभ गायों के समूह में जाता है. 

69. य एकश्चर्षणीनां वसूनामिरज्यति |इन्द्रः पञ्च कसितीनाम || 
इन्द्रदेव पांचो श्रेणी के मनुष्यों(ब्राह्मण,क्षत्रिय,वैश्य,शुद्र और निषाद) और सब ऐश्वर्यों-संपदाओं के अद्वितीय स्वामी हैं.

70. इन्द्रं वो विश्वतस परि हवामहे जनेभ्यः |अस्माकमस्तु केवलः ||
हे ऋत्विजों ! हे यजमानों ! सभी लोगों में उत्तम, इन्द्रदेव को, आप सबके कल्याण के लिए हम आमंत्रित करते हैं, वे हमारे ऊपर विशेष कृपा करें.

Comments

Popular posts from this blog

ऋग्वेद मण्डल 1 सूक्त 1

. सूक्त 1 1. अग्निमीळे पुरोहितं यज्ञस्य देवं रत्वीजम | होतारं रत्नधातमम || * हम अग्निदेव की स्तुति करते हैं.जो  यज्ञ  के पुरोहित,देवता,  ऋत्विज  ,  होता  और याजकों को रत्नों से विभूषित करने वाले हैं. 2. अग्निः पूर्वेभिर्र्षिभिरीड्यो नूतनैरुत | स देवानेह वक्षति || * जो अग्निदेव पूर्वकालीन  ऋषियों  द्वारा प्रशंसित है. जो आधुनिक काल में भी ऋषि कल्प वेदज्ञ विद्वानों द्वारा स्तुत्य है, वे अग्निदेव इस यज्ञ में देवों का आवाहन करें. 3. अग्निना रयिमश्नवत पोषमेव दिवे-दिवे | यशसं वीरवत्तमम || * ये अग्निदेव मनुष्यों को प्रतिदिन  विवर्धमान  , धन, यश , एवं पुत्र-पौत्रादि वीर पुरुष प्रदान करने वाले हैं. 4. अग्ने यं यज्ञमध्वरं विश्वतः परिभूरसि | स इद्देवेषु गछति || * हे अग्निदेव ! आप सबका रक्षण करने में समर्थ हैं. आप जिस  अध्वर  को सभी ओर से आवृत किये हुए हैं, वही यज्ञ देवताओं तक पहंचता है . 5. अग्निर्होता कविक्रतुः सत्यश्चित्रश्रवस्तमः | देवो देवेभिरा गमत || * हे अग्निदेव ! आप हावी-प्रदाता, ज्ञान ...

Introduction About ऋग्वेद

ऋग्वेद                                                                                      ऋग्वेद की १९ वी शताब्दी की पाण्डुलिपि                                                                                                                                                            ग्रंथ का परिमाण    श्लोक संख्या(लम्बाई)    १०५८० ऋचाएँ       ...

ऋग्वेद मण्डल 1- सूक्त 12

[ऋषि-मेधातिथि काण्व । देवता -अग्नि, छटवी ऋचा के प्रथम पाद के देवता निर्मथ्य अग्नि और आहवनीय अग्नि। छन्द-गायत्री।] १११.अग्निं दूतं वृणीमहे होतारं विश्ववेदसम् । अस्य यज्ञस्य सुक्रतुम् ॥१॥ हे सर्वज्ञाता अग्निदेव! आप यज्ञ के विधाता है, समस्त देवशक्तियों को तुष्ट करने की सामर्थ्य रखते हैं। आप यज्ञ की विधि व्यवस्था के स्वामी है। ऐसे समर्थ आपको हम देव दूत रूप मे स्वीकार करते है॥१॥ ११२.अग्निमग्निं हवीमभिः सदा हवन्त विश्पतिम् । हव्यवाहं पुरुप्रियम्॥२॥ प्रजापालक, देवो तक हवि पहुंचाने वाले, परमप्रिय, कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले हे अग्निदेव! हम याजक गण हवनीय मंत्रो से आपको सदा बुलाते है॥२॥ ११३.अग्ने देवाँ इहा वह जज्ञानो वृक्तबर्हिषे । असि होता न ईड्यः॥३॥ हे स्तुत्य अग्निदेव ! आप अरणि मन्थन से उत्पन्न हुये है। आस्तीर्ण (बिछे हुये) कुशाओ पर बैठे हुये यजमान पर अनुग्रह करने हेतु आप (यज्ञ की) हवि ग्रहण करने वाले देवताओ को इस यज्ञ मे बुलायें॥३॥ ११४.ताँ उशतो वि बोधय यदग्ने यासि दूत्यम् । देवैरा सत्सि बर्हिषि॥४॥ हे अग्निदेव! आप हवि की कामना करने वाले देवो को यहाँ बुलाएँ और इन कुशा के ...