Skip to main content

ऋग्वेद मण्डल 1 सूक्त 3

19. अश्विना यज्वरीरिषो दरवत्पाणी शुभस पती |पुरुभुजाचनस्यतम ||
हे विशालबाहो ! शुभ कर्मपालक, द्रुतगति से कार्य संपन्न करने वाले अश्विनीकुमारों ! हमारे द्वारा समर्पित हविष्यानो से आप भली प्रकार संतुष्ट हों.

20. अश्विना पुरुदंससा नरा शवीरया धिया | धिष्ण्या वनतं गिरः ||
असंख्य कर्मों को सम्पादित करने वाले, बुद्धिमान हे अश्विनीकुमारों ! आप अपनी उत्तम बुद्धि से हमारी वाणियों (प्रार्थनाओ) को स्वीकार करें.

21. दस्रा युवाकवः सुता नासत्या वर्क्तबर्हिषः |आ यातंरुद्रवर्तनी ||
रोगों को विनष्ट करने वाले, सदा सत्य बोलने वाले रुद्रदेव के समान (शत्रु संहारक) प्रवृति वाले, दर्शनीय हे अश्विनीकुमारों ! आप यहाँ आयें और बिछी हुई कुशाओं पर विराजमान होकर प्रस्तुत संस्कारित सोमरस का पान करें.

22. इन्द्रा याहि चित्रभानो सुता इमे तवायवः |अण्वीभिस्तना पूतासः ||
हे अद्भुत दीप्तिमान इन्द्रदेव ! अंगुलिओं द्वारा स्त्रवित, श्रेष्ट पवित्रतायुक्त यह सोमरस आपके निमित है. आप आयें और सोमरस का पान करें.

23. इन्द्रा याहि धियेषितो विप्रजूतः सुतावतः |उप बरह्माणि वाघतः ||
हे इन्द्रदेव ! श्रेष्ठ बुद्धि द्वारा जानने योग्य आप, सोमरस प्रस्तुत करते हुए ऋत्विजों के द्वारा बुलाये गए हैं. उनकी स्तुति के आधार पर आप यज्ञशाला में पधारें
.
24. इन्द्रा याहि तूतुजान उप बरह्माणि हरिवः |सुते दधिष्वनश्चनः ||
हे अश्वयुक्त इन्द्रदेव ! आप स्तवनो के श्रवणार्थ एवं इस यज्ञ में हमारे द्वारा प्रदत हवियों का सेवन करने के लिए यज्ञशाला में शीघ्र ही पधारें.

25. ओमासश्चर्षणीध्र्तो विश्वे देवास आ गत |दाश्वांसो दाशुषः सुतम ||
हे विश्वेदेवो ! आप सबकी रक्षा करने वाले, सभी प्राणियों के आधारभूत और सभी को एश्वर्य प्रदान करने वाले हैं. अतः आप इस सोम युक्त हवी देने वाले यजमान के यज्ञ में पधारें.

26. विश्वे देवासो अप्तुरः सुतमा गन्त तूर्णयः |उस्रा इवस्वसराणि ||
समय समय पर वर्षा करने वाले हे विश्वेदेवो ! आप कर्म कुशल और द्रुतगति से कार्य करने वाले हैं. आप सूर्य रश्मियों के सदृश्य गतिशील होकर हमें प्राप्त हों.

27. विश्वे देवासो अस्रिध एहिमायासो अद्रुहः |मेधं जुषन्त वह्नयः ||
हे विश्वेदेवो ! आप किसी के द्वारा बध न किये जाने वाले, कर्म-कुशल,द्रोहरहित और सुखप्रद हैं. आप हमारे यज्ञ में उपस्थित होकर हवी का सेवन करें.

28. पावका नः सरस्वती वाजेभिर्वाजिनीवती |यज्ञं वष्टु धियावसुः ||
पवित्र बनाने वाली, पोषण देने वाली, बुद्धिमतापूर्वक एश्वर्य प्रदान करने वाली देवी सरस्वती ज्ञान और कर्म से हमारे यज्ञ को सफल बनायें.

29. चोदयित्री सून्र्तानां चेतन्ती सुमतीनाम |यज्ञं दधे सरस्वती ||
सत्यप्रिय वचन बोलने की प्रेरणा देने वाली मेधावी जनो को यज्ञानुष्ठान की प्रेरणा (मति) प्रदान करने वाली देवी सरस्वती हमारे इस यज्ञ को स्वीकार करके हमें अभीष्ट वैभव प्रदान करें.

30. महो अर्णः सरस्वती पर चेतयति केतुना |धियो विश्वा वि राजति ||
जो देवी सरवती नदी रूप में प्रभूत जल को प्रवाहित करती है. वे सुमति को जगाने वाली देवी सरस्वती सभी याजकों की प्रज्ञा को प्रखर बनाती है.

Comments

Popular posts from this blog

ऋग्वेद मण्डल 1 सूक्त 1

. सूक्त 1 1. अग्निमीळे पुरोहितं यज्ञस्य देवं रत्वीजम | होतारं रत्नधातमम || * हम अग्निदेव की स्तुति करते हैं.जो  यज्ञ  के पुरोहित,देवता,  ऋत्विज  ,  होता  और याजकों को रत्नों से विभूषित करने वाले हैं. 2. अग्निः पूर्वेभिर्र्षिभिरीड्यो नूतनैरुत | स देवानेह वक्षति || * जो अग्निदेव पूर्वकालीन  ऋषियों  द्वारा प्रशंसित है. जो आधुनिक काल में भी ऋषि कल्प वेदज्ञ विद्वानों द्वारा स्तुत्य है, वे अग्निदेव इस यज्ञ में देवों का आवाहन करें. 3. अग्निना रयिमश्नवत पोषमेव दिवे-दिवे | यशसं वीरवत्तमम || * ये अग्निदेव मनुष्यों को प्रतिदिन  विवर्धमान  , धन, यश , एवं पुत्र-पौत्रादि वीर पुरुष प्रदान करने वाले हैं. 4. अग्ने यं यज्ञमध्वरं विश्वतः परिभूरसि | स इद्देवेषु गछति || * हे अग्निदेव ! आप सबका रक्षण करने में समर्थ हैं. आप जिस  अध्वर  को सभी ओर से आवृत किये हुए हैं, वही यज्ञ देवताओं तक पहंचता है . 5. अग्निर्होता कविक्रतुः सत्यश्चित्रश्रवस्तमः | देवो देवेभिरा गमत || * हे अग्निदेव ! आप हावी-प्रदाता, ज्ञान ...

Introduction About ऋग्वेद

ऋग्वेद                                                                                      ऋग्वेद की १९ वी शताब्दी की पाण्डुलिपि                                                                                                                                                            ग्रंथ का परिमाण    श्लोक संख्या(लम्बाई)    १०५८० ऋचाएँ       ...

ऋग्वेद मण्डल 1- सूक्त 12

[ऋषि-मेधातिथि काण्व । देवता -अग्नि, छटवी ऋचा के प्रथम पाद के देवता निर्मथ्य अग्नि और आहवनीय अग्नि। छन्द-गायत्री।] १११.अग्निं दूतं वृणीमहे होतारं विश्ववेदसम् । अस्य यज्ञस्य सुक्रतुम् ॥१॥ हे सर्वज्ञाता अग्निदेव! आप यज्ञ के विधाता है, समस्त देवशक्तियों को तुष्ट करने की सामर्थ्य रखते हैं। आप यज्ञ की विधि व्यवस्था के स्वामी है। ऐसे समर्थ आपको हम देव दूत रूप मे स्वीकार करते है॥१॥ ११२.अग्निमग्निं हवीमभिः सदा हवन्त विश्पतिम् । हव्यवाहं पुरुप्रियम्॥२॥ प्रजापालक, देवो तक हवि पहुंचाने वाले, परमप्रिय, कुशल नेतृत्व प्रदान करने वाले हे अग्निदेव! हम याजक गण हवनीय मंत्रो से आपको सदा बुलाते है॥२॥ ११३.अग्ने देवाँ इहा वह जज्ञानो वृक्तबर्हिषे । असि होता न ईड्यः॥३॥ हे स्तुत्य अग्निदेव ! आप अरणि मन्थन से उत्पन्न हुये है। आस्तीर्ण (बिछे हुये) कुशाओ पर बैठे हुये यजमान पर अनुग्रह करने हेतु आप (यज्ञ की) हवि ग्रहण करने वाले देवताओ को इस यज्ञ मे बुलायें॥३॥ ११४.ताँ उशतो वि बोधय यदग्ने यासि दूत्यम् । देवैरा सत्सि बर्हिषि॥४॥ हे अग्निदेव! आप हवि की कामना करने वाले देवो को यहाँ बुलाएँ और इन कुशा के ...